1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Shane Warne, Yasir Shah, Kuldeep Yadav

यासिर शाह को चुनौती दे सकते हैं कुलदीप यादव : शेन वार्न

Shane Warne
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न ने भारतीय चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की तारीफ करते हुए कहा है कि वे पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह को चुनौती दे सकते हैं। लेग स्पिनर कुलदीप ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता वनडे में हैट्रिक लिया था और ऐसा करने वाले वे तीसरे भारतीय गेंदबाज बने थे। 
                   
अपने क्रिकेट करियर में टेस्ट में 708 और वनडे में 293 विकेट लेने वाले वार्न ने ट्वीट कर कहा, पिछली बार जब मैं भारत में था, तब इस युवा स्पिनर से मिलकर मुझे अच्छा लगा। जिस तरह वे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को उलझाते हैं, वह देखकर काफी अच्छा लगा। 
                  
पूर्व कप्तान वार्न ने कुलदीप की तारीफ करते हुए कहा, कुलदीप अगर क्रिकेट के तीनों प्रारूप में संयम से गेंदबाजी करते हैं तो वे बहुत जल्द सर्वश्रेष्ठ पाकिस्तानी लेग स्पिनर यासिर को चुनौती दे सकते हैं। (वार्ता)  
अगला लेख
महिला क्रिकेट के लिए कार्यक्रम पर विचार कर रहा बोर्ड