सम्बंधित जानकारी
- सचिन, द्रविड़, पोंटिंग कभी नहीं जमा पाए तिहरा शतक, कोहली को भी है इंतजार
- कोरोना महामारी के बाद मैदान पर ‘नमस्ते’ और ‘हाई-फाइव’ से विकेट का जश्न मनाएंगे : रहाणे
- दो साल में अपनी गलतियों को स्वीकार करना सीख लिया है : संजू सैमसन
- हरभजन सिंह ने अश्विन से कहा, ‘मैं तुमसे ईर्ष्या नहीं करता’
- चहल को क्रीज का अधिक इस्तेमाल करने की सलाह दी मुश्ताक अहमद ने
सचिन तेंदुलकर ने चार हजार गरीब लोगों की आर्थिक मदद की
नई दिल्ली। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कोविड-19 महामारी से परेशानी का सामना कर रहे 4,000 गरीब लोगों की आर्थिक मदद की। मास्टर ब्लास्टर ने हालांकि मदद के तौर पर कितनी राशि दी है इसका पता नहीं चला। तेंदुलकर ने यह दान मुंबई की गैर सरकारी संगठन ‘हाई5’को दिया।
तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘दैनिक वेतन प्राप्त करने वाले परिवारों के समर्थन में ‘हाई5’के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’ इस संस्था ने भी ट्वीट कर जरूरमंदों की मदद के लिए तेंदुलकर का आभार जताया।
उन्होंने तेंदुलकर को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘शुक्रिया तेंदुलकर, आपके इस दान से हम कोविड-19 के कारण परेशानी का सामना कर रहे 4,000 गरीब लोगों की मदद कर पाएंगे। इसमें बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) के स्कूली छात्र भी शामिल है।’
तेंदुलकर इससे पहले प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में 25-25 लाख दान दे चुके है। उन्होंने मुंबई के 5,000 परिवारों को एक महीने तक भोजन मुहैया कराने का भी वादा किया था। (भाषा)