1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. ravi shastri rubbished the reports about his relationship with nirmat kaur

निमरत कौर के साथ रोमांस पर रवि शास्त्री ने किया बड़ा खुलासा

Niramat Kaur
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर से अफेयर की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में खबरें आई थीं कि रवि शास्त्री और निमरत कौर पिछले दो साल से एक-दूसरे को चोरी-छिपे डेट कर रहे हैं।
 
 
रवि शास्त्री ने उन अफवाहों नकारते हुए कहा है कि उनके और निमरत के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। रवि शास्त्री ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में कहा कि ये सभी खबरें पूरी तरह से बकवास हैं और इनका सच्चाई से कुछ भी लेना-देना नहीं है। उन्होंने चर्चाओं की तुलना गाय के गोबर से करते हुए कहा- कि इस मामले में कहने-सुनने के लिए कुछ है ही नहीं। सब बेकार की फैलाई बातें हैं।
 
जब उनसे पूछा गया कि वे आखिरी बार निमरत कौर से कब मिले थे तो उन्होंने कहा कि जब मैंने इन खबरों को बकवास बता दिया है तो आपको समझ जाना चाहिए, सच्चाई क्या है। इससे पहले निमरत कौर ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने रिलेशनशिप की गॉसिप को तकलीफदेह करार दिया था। निमरत कौर का यह ट्वीट अफवाहों को विराम लगाने के लिए काफी माना जा रहा था। निमरत के बाद अब रवि शास्त्री ने भी इन खबरों पर चुप्पी तोड़कर इन्हें बकवास करार दिया है। 
 
हाल ही में मीडिया में खबरें आई थीं कि रवि शास्त्री अपने से 20 साल छोटी निमरत कौर को डेट कर रहे हैं। यह भी कहा गया कि ये दोनों एक-दूसरे को लगभग दो साल से डेट कर रहे थे, लेकिन किसी कारण से दोनों ने अपने रिश्ते का कभी खुलासा नहीं किया।
अगला लेख
इन क्रिकेटरों ने बॉलीवुड हसीनाओं को बनाया अपना हमसफर