सम्बंधित जानकारी
- एडिलेड टेस्ट में भारतीय टीम से रोहित को जगह, उमेश, जडेजा पहले टेस्ट से बाहर
- गुजरात के हाथों मिली शिकस्त से आहत चल रही मुंबई को एक और बड़ा झटका
- एडिलेड में द्रविड़ और लक्ष्मण के ऐतिहासिक प्रदर्शन से प्रेरणा लेगा भारत
- एडिलेड में खेले जाने वाले टेस्ट मैच को लेकर इस भारतीय खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान
- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ख्वाजा का भाई झूठे आतंकी मामले में गिरफ्तार
रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करने उतरेगा मुंबई
पुणे। अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में नाकाम रहा मुंबई रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी संभावनाएं बरकरार रखने के लिए गुरुवार से यहां महाराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करने की कोशिश करेगा।
रणजी ट्रॉफी में 41 बार के चैंपियन ने अब तक इस सत्र में एक भी जीत दर्ज नहीं की है। उसने रेलवे और कर्नाटक के खिलाफ मैच ड्रॉ करवाए जबकि गुजरात के खिलाफ उसे पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बावजूद नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
मुंबई को मैच से पहले ही करारा झटका लगा है। उसके कप्तान और तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी टखने की चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे।
अब मुंबई के बल्लेबाज अनुकूल प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। सूर्यकुमार यादव और आदित्य तारे जैसे बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। सलामी बल्लेबाज अखिल हेरवादकर को खराब फार्म के कारण बाहर कर दिया गया है और ऐसे में जय बिस्टा के साथ अंडर-23 खिलाड़ी भूपेन लालवानी पारी का आगाज कर सकते हैं।
मुंबई के लिए अब तक आलराउंडर शिवम दुबे ने ही अच्छा प्रदर्शन किया है और वह फिर से अहम भूमिका निभाएंगे। महाराष्ट्र की टीम काफी संतुलित है। उसके पास अंकित बावने, रूतुराज गायकवाड़ जैसे अच्छे खिलाड़ी हैं जो मुंबई को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार हैं। (भाषा)
