1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. PR Sreejesh wants to follow Rahul Dravid's footsteps as a coach

कोच के रूप में राहुल द्रविड़ के नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं श्रीजेश

PR Sreejesh
PR Sreejesh Rahul Dravid : भारतीय हॉकी की दीवार पी आर श्रीजेश जब जूनियर टीम के कोच के रूप में करियर की नई पारी का आगाज करेंगे तो उनके आदर्श भारतीय क्रिकेट की दीवार रहे राहुल द्रविड़ होंगे।
 
ओलंपिक कांस्य पदक के साथ अपने सुनहरे करियर को खत्म करने वाले हॉकी टीम के दिग्गज गोलकीपर श्रीजेश को हॉकी इंडिया ने जूनियर टीम का कोच बनाने की पेशकश की है हालांकि अभी इस पर श्रीजेश की ओर से मुहर लगना बाकी है।
 
पेरिस से यहां पहुंचे श्रीजेश ने ‘पीटीआई’ मुख्यालय में वरिष्ठ संपादकों के साथ बातचीत में कहा, ‘‘ मैं कोचिंग की शुरुआत जूनियर स्तर से करना चाहता हूं जैसा राहुल द्रविड़ ने किया था।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में आपके पास खिलाड़ियों के एक समूह को विकसित करने का मौका होगा, जब वे सीनियर टीम में आएंगे तो वे आपको समझेंगे और आपको उनके बारे में पता होगा।’’


virat dravid rohit

 
भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने से पहले द्रविड़ ने लंबे समय तक अंडर-19, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) और भारत ए टीम को कोचिंग दी थी। अपने समय के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रहे द्रविड़ की देखरेख में भारतीय टीम ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी 20 विश्व कप में खिताब जीता था।
 
इस 36 साल के खिलाड़ी ने कहा, ‘‘अगर मैं इस साल या अगले साल कोच के तौर पर काम शुरू करता हूं तो अगले साल 2025 में जूनियर विश्व कप है, इसके दो साल बाद सीनियर टीम विश्व कप खेल रही होगी। इसके दो साल बाद फिर से जूनियर विश्व कप होगा, ऐसे में 2028 तक हमारे पास 20 से 40 खिलाड़ियों का समूह होगा।’’
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
Vinesh Phogat CAS Hearing Verdict : विनेश फोगाट के मेडल पर CAS का फैसला अब 16 अगस्त को