• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. पेरिस ओलंपिक 2024
  4. Grand welcome for the members of the Indian hockey team on their return home
Written By WD Sports Desk
Last Modified: शनिवार, 10 अगस्त 2024 (13:17 IST)

भारतीय हॉकी टीम के सदस्यों का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत

भारतीय हॉकी टीम के सदस्यों का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत - Grand welcome for the members of the Indian hockey team on their return home
(Credit : Hockey India/X)

Indian Hockey Team Grand Welcome : ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरूष हॉकी टीम के सदस्यों का शनिवार की सुबह पेरिस से यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
 
भारतीय टीम बृहस्पतिवार को स्पेन को कांस्य पदक के मुकाबले में 2 . 1 से हराकर हॉकी में 13वां ओलंपिक पदक जीतकर लौटी।
 
भारतीय हॉकी की दीवार गोलकीपर पी आर श्रीजेश पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में दो पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर के साथ भारत के ध्वजवाहक होंगे।
श्रीजेश, अमित रोहिदास, राजकुमार पाल, अभिषेक, सुखजीत सिंह और संजय समापन समारोह के बाद लौटेंगे।

(Credit : Hockey India/X)

 
कप्तान हरमनप्रीत सिंह और टीम का फूलों की मालाओं और ढोल ताशे के साथ इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया।

हरमनप्रीत ने मीडिया से कहा ,‘‘ हमें पूरा सहयोग मिला और हमारी सारी जरूरतें पूरी की गई। हम धन्यवाद देना चाहते हैं।’’
 
उन्होंने कहा ,‘‘ हॉकी के लिये यह बड़ी उपलब्धि है। इस प्यार से हमारी जिम्मेदारी बढ गई है। हम हर बार पदक जीतकर लौटने की कोशिश करेंगे।’’

 
हरमनप्रीत ने पेरिस ओलंपिक में सर्वाधिक 10 गोल दागे। (भाषा)