1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. PCB changes towards major changes, removed former players

PCB आमूल चूल बदलाव की ओर, बड़े पद पर आसीन पूर्व खिलाड़ियों को हटाया

Pakistan cricket board
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने लंबे समय से काम कर रहे अपने दो अधिकारियों - पूर्व टेस्ट खिलाड़ी हारून राशिद और आगा जाहिद - को हटा दिया जिससे साफ संकेत मिलता है कि वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी और संबंधित विभागों में बदलाव करने को प्रतिबद्ध है। 
 
पीसीबी ने एक और पूर्व टेस्ट खिलाड़ी मुदस्सर नजर को अकादमियों के निदेशक पद से और सुभान अहमद को मुख्य परिचालन अधिकारी पद से हटाया है। 
 
हारून घरेलू क्रिकेट निदेशक के तौर पर काम कर रहे थे जबकि जाहिद मुख्य क्यूरेटर थे। इन दोनों का हटाया जाना तय ही था क्योंकि मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने कई बार संकेत दिया था कि वह क्रिकेट और अन्य तकनीकी मामलों की देखरेख के लिए युवाओं को लाना चाहते हैं।

पीसीबी ने कहा कि वह हारून और जाहिद के अनुबंध नहीं बढ़ाएगा। (भाषा)
अगला लेख
भविष्य में AIFF अध्यक्ष बनना चाहते है बाईचुंग भूटिया