sundarkand
Sat, 31 Oct 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Pal Collingwood

पाकिस्तान में टी-20 श्रृंखला खेल सकते हैं कॉलिंगवुड

Pal Collingwood
लंदन। इंग्लैंड के पूर्व हरफनमौला पाल कॉलिंगवुड से अगले महीने पाकिस्तान में 1 टी-20 क्रिकेट श्रृंखला खेलने के लिए संपर्क किया गया है। कॉलिंगवुड ने स्वीकार किया कि वे लाहौर में 3 मैचों की श्रृंखला खेल सकते हैं, बशर्ते सुरक्षा के पुख्ता इंतजार किए गए हों।
 
विश्व एकादश श्रृंखला के बाद श्रीलंकाई टीम 1 टी-20 मैच खेलने अक्टूबर में आएगी। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 श्रृंखला खेली जाएगी।
 
कॉलिंगवुड ने कहा कि मुझसे पूछा गया था कि क्या मैं खेलना चाहूंगा? सुरक्षा को लेकर पूरा आश्वासन मिलने के बाद ही कुछ कह सकता हूं। मुझे भी अच्छा लगेगा कि 41 बरस की उम्र में टी-20 क्रिकेट खेल रहा हूं और विश्व एकादश में हूं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
विम्बलडन उपविजेता राओनिच ने अमेरिकी ओपन से नाम वापस लिया