1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Pakistan South Africa Test Match

पाकिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका को मिली 42 रन की बढ़त

Pakistan South Africa Test Match
सेंचुरियन। तेम्बा बावुमा (53) के शानदार अर्धशतक और विकेटकीपर क्विंटन डी काक की 45 रन की उपयोगी पारी से दक्षिण अफ्रीका ने 223 रन बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को 42 रन की बढ़त हासिल कर ली।
 
 
दक्षिण अफ्रीका ने कल के पांच विकेट पर 127 रन से आगे खेलना शुरू किया। बावुमा ने 38 और डेल स्टेन ने 13 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। स्टेन 23 रन बनाकर आउट हुए।

बावुमा ने 87 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 53 रन बनाए। डी काक ने 53 गेंदों में पांच चौकों के सहारे 45 रन और 10वें नंबर के बल्लेबाज़ कैगिसो रबादा ने चार चौके लगाते हुए 19 रन बनाए।
 
मोहम्मद आमिर ने 20 ओवर में 62 रन पर चार विकेट, शाहीन आफरीदी ने 18 ओवर में 64 रन पर चार विकेट और हसन अली ने 70 रन पर दो विकेट लिए।
अगला लेख
स्मिथ और बैनक्राफ्ट के साक्षात्कार से स्तब्ध हैं पोंटिंग