1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. New Zealand team Glenn Phillips one-day series

एस्टल, फिलिप्स न्यूजीलैंड टीम में

New Zealand team
मुंबई। वन-डे क्रिकेट में पदार्पण की दहलीज पर खड़े ग्लेन फिलिप्स और टाड एस्टल को भारत के खिलाफ 22 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वन-डे श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है।
 
फिलिप्स और एस्टल के अलावा मैट हेनरी, हेनरी निकोल्स, कोलिन मुनरो और जॉर्ज वर्कर भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच कल विशाखापत्तनम में होने वाले आखिरी मैच के बाद टीम से जुड़ेंगे। स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन भारत दौरे पर कीवी टीम के कप्तान होंगे।
 
न्यूजीलैंड ने पहले टीम के नौ सदस्यों का चयन किया था और बाकी छ: भारत ए के खिलाफ श्रृंखला के जरिए चुने जाने थे। एस्टल टी-20 टीम का हिस्सा होंगे जिन्हें लेग स्पिनर ईश सोढी पर तरजीह दी गई है। उन्होंने दो प्रथम श्रेणी शतक बनाए और 312 विकेट लिए हैं। फिलिप्स ने भारत ए के खिलाफ श्रृंखला में नाबाद 140 रन बनाए। इसके बाद सीनियर बल्लेबाज रोस टेलर और जॉर्ज वर्कर स्वदेश लौट जाएंगे।
 
न्यूजीलैंड वनडे टीम : केन विलियमसन ( कप्तान ) , टाड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डे ग्रांडहोमे, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टाम लाथम, हेनरी निकोल्स, एडम मिल्ने, कोलिन मुनरो, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनेर, टिम साउदी, रोस टेलर, जार्ज वर्कर ।
 
टी20 टीम : केन विलियमसन ( कप्तान ), टाड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, टाम ब्रूस, कोलिन डे ग्रांडहोमे, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टाम लाथम, हेनरी निकोल्स, एडम मिल्ने, कोलिन मुनरो, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनेर, ईश सोढी, टिम साउदी। (भाषा)
अगला लेख
टोनी वॉर्नर बने चेन्नइयिन एफसी के गोलकीपर कोच