IPL की कमेंट्री को लेकर माइकल होल्डिंग ने दिया बड़ा बयान, हो रहा वायरल
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माइकल होल्डिंग का बयान इस वक्त चारों तरफ छाया हुआ है। बात ये है कि होल्डिंग ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह T20 को क्रिकेट ही नहीं मानते हैं। ये जवाब उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए दिया, जब उनसे आईपीएल में कमेंट्री करने को लेकर सवाल पूछे गए।
T20 फॉर्मेट जब से आया है, तब से खेल की रफ्तार काफी तेज हो गई है। क्रिकेट फैंस का रुझान भी इस फॉर्मेट की ओर तेजी से बढ़ा है। लेकिन इस बीच होल्डिंग का कहना है कि वह T20 को क्रिकेट नहीं मानते।
उन्होंने अपने बयान में कहा, “वेस्टटइंडीज के बहुत सारे खिलाड़ी अपने देश के लिए खेलने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं। जब आप छह से आठ लाख डॉलर छह सप्ताह के कमाएंगे तो फिर आप क्या करने जा रहे हैं? मैं क्रिकेटर्स को इसके लिए दोषी नहीं ठहरा रहा हूं। मैं खेल के प्रशासकों को दोषी मानता हूं। वेस्ट्इंडीज की टीम टी20 टूर्नामेंट जीत जाएगी, जो क्रिकेट नहीं है।”
माइकल होल्डिंग से इस दौरान पूछा गया कि आप आईपीएल के दौरान कब कमेंट्री करते नजर आएंगे। उन्होंने तुरंत जवाब दिया, टी20 क्रिकेट ही नहीं है।”
कोहली की कप्तानी पर दिया बयान
टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हारने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली आलोचकों के निशाने पर है। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का ऐसा कहना है कि कोहली के ऊपर कप्तानी का दबाव है और उनसे किसी एक फॉर्मेट की कप्तानी ले लेनी चाहिए। कई का तो ऐसा कहना है कि, रहाणे को टेस्ट और रोहित को टी20 की कमान सौप देनी चाहिए ताकि विराट सिर्फ वनडे की अगुवाई करें और दबाव मुक्त भी हो।
हालांकि, होल्डिंग ने इसके एकदम उलट बयान दिया है। उनके अनुसार, विराट कोहली को अपनी टोन (उग्र व्यवहार) को थोड़ा कम करने की जरूरत है ताकि उनकी टीम रिलेक्स कर सके।''