• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mahendra Singh Dhoni, T-20, 50 catches
Written By
Last Modified: मंगलवार, 1 मार्च 2016 (23:21 IST)

ट्वंटी-20 में धोनी के विकेट के पीछे 50 शिकार पूरे

ट्वंटी-20 में धोनी के विकेट के पीछे 50 शिकार पूरे - Mahendra Singh Dhoni, T-20, 50 catches
मीरपुर। भारतीय कप्तान और विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी ने ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में विकेट के पीछे 50 शिकार पूरे कर लिए हैं।
       
धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में मंगलवार को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की गेंद पर दिनेश चांडीमल का कैच लपका तो उन्होंने विकेट के पीछे अपने 50 शिकार पूरे कर लिए। धोनी ने इसके बाद जसप्रीत बुमराह की गेंद पर शेहान जयसूर्या का कैच भी लपका।
       
भारतीय कप्तान अपने 61वें मैच में इस उपलब्धि पर पहुंचे और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के दूसरे विकेटकीपर हैं। उनसे आगे पाकिस्तान के कामरान अकमल हैं, जिन्होंने 54 मैचों में 60 शिकार किए हैं। (वार्ता)