1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mahendra Singh Dhoni, ODI cricket wicket, 400 wickets

धोनी ने वनडे में विकेट के पीछे पूरे किए 400 शिकार

Mahendra Singh Dhoni
केपटाउन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में विकेट के पीछे 400 शिकार पूरे करने वाले भारत के पहले और विश्व के चौथे विकेटकीपर बन गए हैं।


36 साल के धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में कुलदीप यादव की गेंद पर ऐडेन मार्करम को स्टंप कर विकेट के पीछे अपना 400वां शिकार पूरा किया। धोनी के बाद नयन मोंगिया दूसरे सबसे सफल भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 140 वनडे मैचों में 154 कैच और स्टंप्स किए हैं।

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम हैं जिन्होंने विकेट के पीछे 482 शिकार किए हैं। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (472) और दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (424) तीसरे नंबर पर हैं। (वार्ता)
अगला लेख
झूलन बनीं वनडे में 200 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर