Hanuman Chalisa
Tue, 17 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mahendra Singh Dhoni, Indian cricket team

धोनी के कप्तानी छोड़ने पर वीरू ने यह दिया बयान

Mahendra Singh Dhoni
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स की कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद प्रशंसक और पूर्व क्रिकेटर उनके इस फैसले से अचंभे में हैं।
धोनी का आईपीएल के 10वें संस्करण की नीलामी की पूर्व संध्या पर राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स की कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ को पुणे का नया कप्तान बनाया गया है। 
धोनी के इस्तीफे पर पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर कहा कि धोनी टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं लेकिन हमारे लिए वे हमेशा कप्तान रहेंगे। कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें हमारे दिल से नहीं निकाल सकती। 
 
सहवाग के अलावा लेफ्टआर्म स्पिनर रवीन्द्र जडेजा भी धोनी के इस्तीफे से हैरत में हैं। जडेजा ने ट्वीट कर कहा कि राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स ने धोनी को कप्तानी से हटाया है। ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ टीम के नए कप्तान होंगे। राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स के लिए 2 मिनट का मौन। धोनी ने ही आईपीएल के दौरान जडेजा को सर जडेजा का नाम दिया था। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
बैतूल में बीएसडब्ल्यू विद्यार्थियों ने मनाई शिवाजी जयंती