Thu, 16 Jul 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mahendra Singh Dhoni, India Australia Test

धोनी ने की टीम इंडिया की हौसलाअफजाई

Mahendra Singh Dhoni
रांची। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विजय हजारे ट्रॉफी की अपनी जिम्मेदारी से आराम के बाद सोमवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच देखने पहुंचे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां रांची में तीसरे टेस्ट का सोमवार को आखिरी दिन था। झारखंड के घरेलू खिलाड़ी धोनी विजय हजारे टूर्नामेंट में राज्य की टीम के कप्तान थे लेकिन झारखंड एकदिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में जगह नहीं बना सकी।
 
वर्ष 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी फिलहाल वनडे और ट्वंटी 20 प्रारूप में ही खेल रहे हैं। लेकिन उन्होंने इस प्रारूप में भी अपनी कप्तानी छोड़ दी है और अब विराट कोहली तीनों प्रारूपों की कप्तानी कर रहे हैं। 
 
रांची में टीम इंडिया की हौसलाअफजाई करने पहुंचे धोनी की तस्वीर बीसीसीआई ने भी साझा की। रांची में जन्मे धोनी राज्य के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटर हैं और कोच अनिल कुंबले सहित कमेंटेटर भी लगातार उम्मीद जता रहे थे कि धोनी अपने राज्य में हो रहे मैच को देखने के लिए यहां पहुंचे। यह भी पहला मौका है जब जेएससीए स्टेडियम में टेस्ट मैच आयोजित किया गया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
पुजारा और साहा की साझेदारी बेहतरीन : विराट कोहली