Sat, 11 Jul 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Lonwabo Tsotsobe South Africa

तेज गेंदबाज सोत्सोबे पर लगा 8 वर्ष का प्रतिबंध

Lonwabo Tsotsobe South Africa
जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज लोनवाबो सोत्सोबे पर 8 वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन पर वर्ष 2015 में घरेलू ट्वंटी-20 क्रिकेट सीरीज राम स्लैम क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप था। 
 
सोत्सोबे सीएसए की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के तहत प्रतिबंधित होने वाले 7वें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले गुलाम बोदी, अल्वीरो पीटरसन, थामी तोसोलेकिले, जीन सीम्स, पुमेलेला मत्शिक्वे और इथी मभालती पर प्रतिबंध लगाया गया था। 
 
भ्रष्टाचार निरोध इकाई के जज बर्नार्ड एनगोपे ने मामले की सुनवाई के पश्चात सोत्सोबे पर प्रतिबंध के आदेश की घोषणा की। मामले की जांच नवंबर 2015 में शुरू हुई थी।

जांचकर्ताओं ने जांच के बाद पेश की गई अपनी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की कि सोत्सोबे घरेलू सीरीज के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त थे। उल्लेखनीय है सोत्सोबे पर मैच फिक्सिंग में शामिल होने के अलावा 10 अन्य आरोप थे। (वार्ता)