dharma sangrah
Wed, 21 Oct 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Kohli to Dhoni, You will be always my captain

धोनी से बोले कोहली, आप हमेशा मेरे कप्तान रहोगे...

Virat Kohli
नई दिल्ली। तीनों प्रारूपों में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभालने जा रहे विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें प्रेरणादायी कप्तान बताया और कहा कि वे हमेशा उनके कप्तान रहेंगे।
 
कोहली ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा कि हमेशा एक ऐसा कप्तान रहने के लिए धन्यवाद, जैसा कि युवा खिलाड़ी चाहते हैं। आप हमेशा मेरे कप्तान रहोगे धोनी भाई। विराट ने 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और तभी से वे धोनी की ही कप्तानी में वनडे क्रिकेट खेलते आए हैं।
 
दुनियाभर के क्रिकेटरों ने भारतीय क्रिकेट में धोनी के योगदान की सराहना की है जिनमें माइकल क्लार्क, माइकल वान, शाहिद अफरीदी और जहीर अब्बास शामिल हैं। (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
यदि धोनी 2019 विश्व कप नहीं खेलेंगे तो सही फैसला : द्रविड़