• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Kohli did a Dhoni in the first test
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (13:57 IST)

कोहली ने वो पहली बार किया जो धोनी अक्सर करते थे

विराट कोहली
बर्मिंघम। कप्तान विराट कोहली ने 149 रनों की कप्तानी पारी खेलकर पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की वापसी करा दी। विराट के शतक की बदौलत भारत की टीम इंग्लैड से सिर्फ 13 रनों से ही पीछे है। कल की पारी में विरोट कोहली ने वह किया जो अक्सर टेस्ट में महेंद्र सिंह धोनी करते थे।
कल यह पहला वाक्या था जब विराट कोहली ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ साझेदारी निभाई, खासकर टेस्ट मैच में। 184 पर 8 विकेट खो चुकी टीम इंडिया को 274 तक विराट कोहली ने ही पहुंचाया। उमेश यादव के साथ की गई 57 रनों की साझेदारी में उमेश ने सिर्फ 1 रन बनाया। यह विराट के खेल के अनूरुप नहीं दिखता।
 
हां, यह धोनी कई बार भारतीय टीम के लिए कर चुके हैं। नाजुक मौकों पर पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ उन्होंने कई साझेदारियां निभाई है भले ही वह टेस्ट का पहला दिन हो या पांचवा। 2007 के इंग्लैंड दौरे पर भी धोनी अंत तक टिके रहे और सामने दिख रही हार को ड्रॉ में तबदील कर दिया। यह सीरीज भारत 1-0 से जीता था।    
ये भी पढ़ें
विश्व बैडमिंटन में मारिन से पार नहीं पा सकीं साइना नेहवाल, प्रणीत भी बाहर