सम्बंधित जानकारी
- एशेज की हार के बाद सब पर गिरी गाज, पर बच गई इंग्लैड के कप्तान जो रूट की कुर्सी
- एशेज में करारी हार के बाद इंग्लैंड के मुख्य और सहायक कोच की हुई छुट्टी
- पांचवा टेस्ट रद्द होने से इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को हुआ 4 अरब रुपए का नुकसान, गांगुली करेंगे दौरा
- चेक बाउंस मामले में महेंद्र सिंह धोनी समेत 8 पर मुकदमा
- आईपीएल 2022 का विजेता बनने पर गुजरात टाइटंस को अमूल गर्ल ने दी कुछ यों बधाई
इंग्लैंड टीम की 2 महिला क्रिकेटर्स ने आपस में रचाई शादी, बोर्ड ने दी बधाई
लंदन:इंग्लैंड की विश्व कप विजेता महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रही नताली स्किवर और कैथरीन ब्रंट रविवार को निजी समारोह में विवाह के बंधन में बंध गईं।इंग्लैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर इस जोड़े को बधाई दी।
नताली ने 2019 में कैथरीन के साथ सगाई की घोषणा की थी लेकिन महामारी के कारण विवाह को स्थगित करना पड़ा।कप्तान हीथर नाइट, डेनियल वाट, इशा गुहा और जैनी गुन जैसी अतीत और मौजूदा क्रिकेटरों ने विवाह समारोह में हिस्सा लिया।
यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब विदेशी महिला खिलाड़ियों ने आपस में शादी रचाई हो। गौरतलब है कि मार्च 2019 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स मेगन शट ने अपनी गर्लफ्रेंड जेस होलोएक से विवाह रचाया था।
नताली और कैथरीन दोनों 2017 में भारत को हराकर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थीं। ये दोनों इस साल 2022 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप का भी हिस्सा थी जिसमें इग्लैंड की टीम उप विजेता रही।Our warmest congratulations to Katherine Brunt & Nat Sciver who got married over the weekend pic.twitter.com/8xgu7WxtFW
— England Cricket (@englandcricket) May 30, 2022