गुजरात को 10 करोड़ का चूना लगाकर कगीसो रबाड़ा ने भरी दक्षिण अफ्रीका की उड़ान
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा निजी कारणों से आईपीएल छोड़कर स्वदेश रवाना हो गए हैं। उनकी टीम गुजरात टाइटंस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।टाइटंस ने यह नहीं बताया कि रबाडा कब तक लौटेंगे। अभी तक उन्होंने दो ही मैच खेले हैं।
गुजरात टीम ने एक बयान में कहा , कैगिसो रबाडा कुछ महत्वपूर्ण निजी मसले से निपटने के लिये दक्षिण अफ्रीका लौट गए हैं।रबाडा ने पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक एक विकेट लिया था।उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ बुधवार को बेंगलुरू में खेले गए मैच में टीम में जगह नहीं दी गई। रबाडा की जगह अरशद खान को उतारा गया जिन्होंने विराट कोहली का कीमती विकेट लिया।
रबाड़ा के लिए 10 करोड़ से ज्यादा खर्च करे थे गुजरात नेआईपीएल मेगा नीलामी के दूसरे खिलाड़ी रहे दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाड़ा को पंजाब द्वारा रीलीज किया गया था। रबाड़ा के लिए गुजरात और मुंबई में शुरुआती जंग चली थी।अंतिम जंग गुजरात ने जीती और 10.75 करोड़ में उन्होंने यह गेंदबाज खरीदा था। लेकिन 3 मैच बाद ही वह स्वदेश रवाना हो गए।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें