1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Josh Hazlewood

इंग्लैंड को ध्वस्त करने में हेजलवुड की भूमिका अहम होगी

Josh Hazlewood
ब्रिसबेन। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने कहा कि उनके जोड़ीदार जोश हेजलवुड की अचूक लाईन-लेंथ एशेज टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने में मददगार होगी। स्टार्क और हेजलवुड 23 नवंबर से शुरू हो रही श्रृंखला में टीम की ओर से नयी गेंद से गेंदबाजी की कमान संभाल सकते हैं।
 
स्टार्क ने कहा कि उन्होंने हाल ही में घरेलू मैच की दोनों पारियों में हैट्रिक जरूर ली है लेकिन हेजलवुड ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण का मुख्य हथियार होंगे।
 
उन्होंने कहा, ‘हेजलवुड सटीक लाईन-लेंथ से गेंदबाजी कर एक छोर से शिकांजा कसेंगे जिससे उन्हें और पैट कमिंस को दूसरे छोर से आक्रमण का मौका मिलेगा। मैं ऐसी ही गेंदबाजी करता हूं। हम एक दूसरे का अच्छे से साथ देते हैं।’ (भाषा)
अगला लेख
टीम इंडिया के कोच के लिए वीरेंद्र सहवाग का बड़ा बयान