1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Johan Botha, Sannyas, renunciation, Cricket

जोहान बोथा ने क्रिकेट के सभी प्ररूपों से लिया संन्यास

Johan Botha
होबार्ट। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला जोहान बोथा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान किया। बोथा की ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग टीम होबार्ट हरीकेंस ने बुधवार की रात इसकी घोषणा की। 
 
 
इसमें कहा गया कि बोथा ने शारीरिक थकान का हवाला देकर यह फैसला लिया है। छत्तीस बरस के बोथा ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता ली थी। वह बुधवार को सिडनी सिक्सर्स से मिली नौ विकेट से हार में कोई विकेट नहीं ले सके। 
 
दक्षिण अफ्रीका के लिए बोथा 2005 से 2012 तक पांच टेस्ट, 78 वनडे और 40 टी-20 मैच खेल चुके हैं। 
अगला लेख
खुलासा, सकलैन मुश्ताक नहीं कोहली के बचपन के कोच ने खोजी थी 'दूसरा', पाकिस्तानी बल्लेबाज को किया था आउट