1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. India won the toss and elected to bat first against Westindies in third ODI

तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ चुनी बल्लेबाजी (Video)

India
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम वनडे में भारतीय कप्तान शिखर धवन ने आखिरकार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पिच को देखते हुए लगता है कि यह सपाट है और शाम को बारिश होने की आशंका है।
भारतीय टीम ने सिर्फ 1 बदलाव किया है। अपने डेब्यू पर महंगे साबित हुए आवेश खान की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है।
वेस्‍टइंडीज की टीम में भी तीन बदलाव किये गए हैं। अल्‍जारी जोसफ, रोवमन पॉवेल और शेफर्ड बाहर हो गए हैं जबकि उनकी जगह जेसन होल्‍डर, कीमो पॉल और केसी कार्टी खेलेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत- शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्‍मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्‍णा।

वेस्‍टइंडीज- शाई होप, ब्रैंडन किंग, केसी कार्टी, निकोलस पूरन, शमार ब्रूक्‍स, काइल मेयर्स, कीमो पॉल, जेसन होल्‍डर, अकील हुसैन, हेडन वॉल्‍श, जेडेन सील्‍स।
अगला लेख
लगातार दूसरे हफ्ते दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने गिराई रोहित विराट की वनडे रैंकिंग