भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच दुबई में खेला जाएगा
भारत और पाकिस्तान के बीच नौ सितंबर से शुरू हो रहे आगामी एशिया कप के दो अहम मैच दुबई में खेले जायेंगे। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने शनिवार यह घोषणा की।
भारत और पाकिस्तान के बीच लीग चरण का मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में होगा। दोनों टीमों के बीच सुपर सिक्स चरण का संभावित मैच 21 सितंबर को इसी स्थान पर खेला जाएगा। 29 सितंबर को होने वाला फाइनल भी दुबई में ही होगा।
अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए, यह टूर्नामेंट टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में खेला जाएगा।
एसीसी ने मैचों की घोषणा 26 जुलाई को कर दी थी लेकिन इसके आयोजन स्थल की घोषणा शनिवार को की गयी। टूर्नामेंट में कुल 19 मैचों में से 11 मैच दुबई में और आठ मैच अबू धाबी में खेले जाएंगे।
भारत अपने शुरुआती दो लीग मैच 10 सितंबर (बनाम यूएई) और 14 सितंबर (बनाम पाकिस्तान) को दुबई में खेलेगा, जबकि ओमान के खिलाफ आखिरी लीग मैच 19 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा।
सुपर सिक्स चरण में अबू धाबी में सिर्फ एक मैच निर्धारित है।
भारत ग्रुप ए में पाकिस्तान, ओमान और यूएई के साथ है। ग्रुप बी में अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और हांगकांग हैं।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें