T20I WC: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमन शो, भारत पहुंचा 170 रनों तक
AUSvsIND ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने महिला टी-20 विश्वकप के एक अहम मैच में सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने विस्फोटक अर्धशतक जडा। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए लेकिन वह अंतिम ओवर में खासी महंगी साबित हुई। हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के लगाकर 56 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की खराब फील्डिंग ने जेमीमा रॉड्रिगेज को 2 और हरमनप्रीत को 1 कैच दिया।
मंधाना भी ज्यादा देर टिक नहीं सकी और जेमिमा रौड्रिग्स (28 गेंद में 34) के साथ हुई गलतफहमी के कारण एक रन चुराने के प्रयास में पिच के बीच आ गई और डीप से जॉर्जिया वेयरहैम ने गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को सटीक थ्रो फेंककर उन्हें रन आउट कर दिया।जेमिमा ने मोलिनू को चौका लगाकर शुरूआत की लेकिन बाकी पारी में वह लय कायम नहीं रख सकी । वनडे विश्व कप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की नायिका रही जेमिमा को 27 के स्कोर पर जीवनदान भी मिला । तेज गेंदबाज अनाबेल सदरलैंड की अगली गेंद पर उन्होंने डीप में छक्का लगाया।
आखिरी ओवर से पहले वह रिटायर्ड हर्ट हो गई। आक्रामक बल्लेबाज रिचा घोष एक ही गेंद खेल सकी ।हरमनप्रीत ने हालांकि तेजी से रन बनाये । उन्होंने 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया । आखिरी ओवर में उन्होंने लगातार तीन छक्के जड़े और इस ओवर में 23 रन बने।
भारत की शुरूआत अच्छी रही और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (38) और शेफाली वर्मा (34) ने 66 रन की साझेदारी की। दोनों हालांकि तेजी से रन नहीं बना सकी और रनरेट कभी सात के ऊपर नहीं गया । शेफाली ने आफ स्पिनर एशले गार्डनर को दो छक्के लगाये और मंधाना ने तेज गेंदबाज किम गार्थ को दो चौके लगातार जड़े लेकिन इसके अलावा बड़े शॉट कम ही दिखे। भारत ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिये थे । इसके बाद शेफाली ने आक्रामक खेलने की कोशिश की लेकिन आस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिनू को बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में विकेट गंवा बैठी।Innings Break!
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 28, 2026
A solid batting effort from #TeamIndia in an all important game
Over to the bowlers to defend this
Scorecard https://t.co/WlUV2rjwTj #T20WorldCup | #WomenInBlue | #AUSvIND pic.twitter.com/vwZGJhpZxk
आखिरी ओवर से पहले वह रिटायर्ड हर्ट हो गई। आक्रामक बल्लेबाज रिचा घोष एक ही गेंद खेल सकी ।हरमनप्रीत ने हालांकि तेजी से रन बनाये । उन्होंने 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया । आखिरी ओवर में उन्होंने लगातार तीन छक्के जड़े और इस ओवर में 23 रन बने।

