1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Women's T20 World Cup : भारत-न्यूजीलैंड मैच, जीत की हैट्रिक लगाने उतरी टीम इंडिया

Women's T20 World Cup : भारत-न्यूजीलैंड मैच, जीत की हैट्रिक लगाने उतरी टीम इंडिया

ICC Women's T20 World Cup
मेलबर्न। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप (ICC Women's T20 World Cup) में गुरुवार को यहां ‘ग्रुप ए’ के मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम में आज 2 बदलाव किए गए, अरुंधति रेड्डी और ऋचा घोष की जगह टीम में स्मृति मंधाना और राधा यादव को शामिल किया गया है।

वहीं न्यूजीलैंड ने रोजमेरी मेयर और एना पीटरसन को टीम में शामिल किया है। भारतीय टीम पहले 2 मैचों में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को मात दे चुकी है।

टीमें इस प्रकार हैं :
भारत :
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, राधा यादव, पूनम यादव और राजेश्वरी गायकवाड़।

न्यूजीलैंड : सोफी डिवाइन (कप्तान), रेचेल प्रीस्ट (विकेटकीपर), सूजी बेट्स, मैडी ग्रीन, केटी मार्टिन, अमेलिया केर, हेले जेन्सेन, एना पीटरसन, लीग कास्पेरेक, ली ताहुहु और रोजमेरी मेयर।
अगला लेख
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने की भारतीय लड़की से सगाई