टी-20 विश्वकप का जोरदार एंथम हुआ रीलीज, ICC ने अपलोड किया वीडियो
आईसीसी टी-20 विश्वकप को शुरु होने में अब 1 महीने से भी कम का समय है। आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने अपने ट्विटर अकाउंट से टी-20 विश्वकप का जोरदार एंथम रीलीज किया।
इस वीडियो में जमैका, भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के फैंस को दिखाया गया है और इसके बाद उनका एनिमेटेड वर्जन वीडियो में दिखाया गया है।बॉलीवुड के संगीत निर्देशक अमित त्रिवेदी के संगीत निर्देशन में तैयार एनिमिनेटेड फिल्म में दुनिया भर में टी20 के युवा प्रशंसकों तथा खेल के कुछ नामी दिग्गजों को शामिल किया गया है।
भारतीय कप्तान कोहली खिलाड़ियों के समूह की अगुवाई करते हैं। इसमें मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज के कप्तान पोलार्ड, आस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और अफगानिस्तान के राशिद खान भी शामिल हैं।कोविड-19 महामारी के बाद क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में दुनिया के 16 देश हिस्सा लेंगे।
भारत टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को दुबई में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।भारत का अगला मुकाबला 31 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड से होगा, उसके बाद टीम को तीन नवंबर को अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है।

Let the world know,
— ICC (@ICC) September 23, 2021
This is your show
Come #LiveTheGame and groove to the #T20WorldCup anthem pic.twitter.com/KKQTkxd3qw
टूर्नामेंट का पहला दौर 17 अक्टूबर को ओमान में शुरू होगा, जिसमें शुरुआती मैच में ओमान का सामना पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) जबकि बांग्लादेश का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा।
ग्रुप ए में 2014 में चैम्पियन बने श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी और ओमान हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर 12 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी।
सुपर 12 चरण को भी दो समूहों में बांटा गया है। यह टूर्नामेंट का दूसरा दौर होगा जो 23 अक्टूबर से शुरू होगा। इसका आगाज अबू धाबी में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के मैच से होगा। इसी दिन दुबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की टीम मैदान में उतरेगी।
पहला सेमीफाइनल 10 नवंबर को अबू धाबी में होगा, जबकि दूसरा 11 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा।
फाइनल 14 नवंबर को दुबई में होगा और 15 नवंबर को रिजर्व (आरक्षित) दिवस रखा गया है।
भारत में कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर के खतरे के कारण टूर्नामेंट भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मेजबानी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में हो रहा है।
भारत टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को दुबई में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।भारत का अगला मुकाबला 31 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड से होगा, उसके बाद टीम को तीन नवंबर को अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है।
भारत को सुपर 12 मैच के बचे हुए दो मैचों को ग्रुप बी के विजेता (दुबई में पांच नवंबर) और ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम (दुबई में आठ नवंबर) के खिलाफ खेलना है।
2020 टी-20 विश्वकप ऑस्ट्रेलिया में होना था जो साल 2021 के लिए स्थगित हो गया।अब यह संयुक्त अरब अमीरात मे खेला जाएगा।