1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Harmanpreet Kaur, Indian women cricket captain

थकान नहीं, लगातार मैच खेलना अच्छा अनुभव : हरमनप्रीत

Harmanpreet Kaur
मुंबई। भारत की महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को लगातार मैच खेलने की खुशी है, क्योंकि ऐसा मौका भारतीय टीम को बरसों बाद मिला है। भारतीय महिला टीम पिछले 2 महीने से लगातार क्रिकेट खेल रही है। दक्षिण अफ्रीका में 2 श्रृंखलाएं जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के हाथों वनडे श्रृंखला में पराजय मिली और अब टी-20 श्रृंखला चल रही है।


यह पूछने पर कि क्या टीम थकी हुई है? हरमनप्रीत ने कहा कि बिलकुल नहीं। हम लगातार खेलने का मजा ले रहे हैं। हमें बीसीसीआई से इसकी ही उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए सबक है। हमें पहले लगातार खेलने का मौका नहीं मिलता था।

2 श्रृंखलाओं के बीच 6 या 8 सप्ताह का अंतर होता था। ऐसे में किसी भी खिलाड़ी के लिए एक भूमिका में जमना मुश्किल होता था। उसने कहा कि जब आप लगातार इतने मैच खेलते हैं तो आपको पता होता है कि कैसे वापसी करनी है? टीम थकी हुई नहीं है। सभी फिट हैं और यह अच्छा अनुभव है। (भाषा)
अगला लेख
नौ साल में पहली बार कराची में बड़े पैमाने पर होगा क्रिकेट