मैक्सवेल का खुलासा, कंधे की चोट का मजाक उड़ाने के लिए कोहली ने इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया था (Video)
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने खुलासा किया है कि विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया था क्योंकि 2017 बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान कंधे की चोट के बाद उन्होंने भारत के दिग्गज बल्लेबाज का मजाक उड़ाया था।
कोहली और मैक्सवेल तब तक अच्छे दोस्त नहीं थे जब तक कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 2021 में आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) से नहीं जुड़ गया। बेंगलुरू की टीम ने उन्हें 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।
मैक्सवेल ने कहा कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर कोहली को फॉलो करने की कोशिश की लेकिन उन्हें पता चला कि उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान ने ब्लॉक कर दिया है।
उन्होंने कहा, तो मैं उसे फॉलो करने के लिए उसके सोशल मीडिया पर जाता हूं। इससे पहले मैंने इसके बारे में सोचा भी नहीं था। मेरे दिमाग में कभी यह बात नहीं आई। मैं देखा, मैं उसे नहीं ढूंढ़ सकता।
मैक्सवेल ने कहा, मुझे यकीन है कि वह कहीं ना कहीं सोशल मीडिया पर है इसलिए मैंने इसके बारे में कुछ नहीं सोचा। ऐसा नहीं है कि शायद वह इंस्टाग्राम के बारे में नहीं जानता था।
भारत में 2017 टेस्ट श्रृंखला के दौरान कोहली को रांची मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान कंधे में चोट लगी थी। बाद में टेस्ट के दौरान मैक्सवेल ने कोहली की नकल करते हुए अपना दाहिना कंधा पकड़ लिया।इसके बाद चोट के कारण धर्मशाला टेस्ट से बाहर रहे कोहली को यह पसंद नहीं आया।
मैक्सवेल ने कहा, मैंने उससे पूछा, क्या तुमने मुझे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया है? और उसने कहा था, शायद, हां। यह तब हुआ तब तुमने टेस्ट मैच के दौरान मेरा मजाक उड़ाया और मैंने तुम्हें ब्लॉक करने का फैसला किया।उन्होंने कहा, मैंने कहा, हां, ठीक है। इसके बाद उसने मुझे अनब्लॉक किया और हम इसके बाद बहुत अच्छे दोस्त बने। (भाषा)
मैक्सवेल ने कहा कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर कोहली को फॉलो करने की कोशिश की लेकिन उन्हें पता चला कि उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान ने ब्लॉक कर दिया है।
मैक्सवेल ने लिस्टएनआर स्पोर्ट पर विलो टॉक पॉडकास्ट के दौरान कहा, जब मुझे पता चला कि मैं आरसीबी में जा रहा हूं तो विराट मुझे मैसेज करने वाले और टीम में मेरा स्वागत करने वाले पहले व्यक्ति थे। जब मैं आईपीएल से पहले के ट्रेनिंग शिविर के लिए आया तो हमने बातचीत की और साथ में काफी समय ट्रेनिंग में बिताया।MAXWELL KOHLI.
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 30, 2024
- Maxwell talking about the relationship and close bond with Virat Kohli over the years. pic.twitter.com/0lV4f9GVPl
उन्होंने कहा, तो मैं उसे फॉलो करने के लिए उसके सोशल मीडिया पर जाता हूं। इससे पहले मैंने इसके बारे में सोचा भी नहीं था। मेरे दिमाग में कभी यह बात नहीं आई। मैं देखा, मैं उसे नहीं ढूंढ़ सकता।
उन्होंने कहा, मुझे बिल्कुल समझ में नहीं आया कि वह क्यों नहीं मिल रहा और फिर, किसी ने कहा उसने तुम्हें ब्लॉक कर दिया होगा। यही एकमात्र तरीका है जिससे तुम उसे नहीं ढूंढ़ पाओगे। मैंने सोचा, निश्चित रूप से नहीं।Glenn Maxwell said, "I searched for Virat Kohli's Instagram, but couldn't find it when I joined RCB. I asked Virat, 'have you blocked me?' he was like, 'yeah, probably. It was when you mocked me during the Test'". (Espncricinfo). pic.twitter.com/vv860ygrqW
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 29, 2024