सम्बंधित जानकारी
- टेस्ट क्रिकेट को मार्केटिंग की जरूरत : विराट कोहली
- टेस्ट में भारत की सफलता पर कोहली ने कहा, शुरुआत 'दादा की टीम' से हुई
- कोलकाता के ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड
- विराट कोहली बने दुनिया के 5वें सबसे सफल कप्तान, 53 में से 33 मैच जीतकर एलेन बॉर्डर को पछाड़ा
- India-Bangladesh Test Match : कोहली का शतक, ईशांत ने लिए 4 विकेट, मुशफिकुर ने बढ़ाया इंतजार
Gavaskar targets Kohli | गावस्कर का कोहली पर निशाना, कहा- जब आप पैदा नहीं हुए थे तब भी जीतती थी भारतीय टीम
कोलकाता। अपने दौर के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के उस बयान को आड़े हाथों लिया जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम ने सौरव गांगुली के दौर में टेस्ट क्रिकेट की कठिन चुनौतियों का सामना करना शुरू किया था। गावस्कर ने कहा कि भारतीय टीम उस समय भी जीतती थी, जब वर्तमान कप्तान (कोहली) पैदा भी नहीं हुए थे।
बांग्लादेश के विरुद्ध दूसरे टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत के बाद कोहली ने कहा था कि भारत ने चुनौतियों का सामना करना सीख लिया है और यह सब दादा (सौरव गांगुली) की टीम से शुरू हुआ।
कोहली के बयान से असंतुष्ट पूर्व कप्तान गावस्कर ने कहा कि भारतीय कप्तान ने कहा कि यह 2000 से दादा (सौरव गांगुली) की टीम से शुरू हुआ। मुझे पता है कि दादा बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं इसलिए शायद कोहली उनके बारे में अच्छी बातें कहना चाहते थे। लेकिन भारत 70 और 80 के दशक में भी जीत रहा था। उस समय उनका (कोहली) जन्म भी नहीं हुआ था।
उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर मैच समाप्त होने के बाद एक शो में कहा कि बहुत से लोग अभी तक यह मानते हैं कि क्रिकेट 2000 के दशक में शुरू हुआ था लेकिन भारतीय टीम 70 के दशक में विदेश में जीत दर्ज करती थी। भारतीय टीम 1986 में भी जीती थी। भारत ने विदेश में सीरीज ड्रॉ भी कराई थी। वे बाकी टीमों की तरह हारे भी थे।-
