1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. fire breaks outat former indian cricketers residence

क्रिकेटर श्रीसंत के घर में आग, बाल-बाल बचे पत्नी और बच्चे

Cricketer Sreesanth
कोच्चि। क्रिकेटर एस. श्रीसंत के कोच्चि स्थित घर में शनिवार देर रात आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय श्रीसंत की पत्नी और दोनों बेटियां घर में ही मौजूद थे।
 
जानकारी के मुताबिक आग घर के बेडरूम और हॉल में लगी थी। हादसे के समय श्रीसंत घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर उनकी पत्नी, दोनों बेटियां और दो नौकर मौजूद थे। आग से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।
 
घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए और कांच का दरवाजा तोड़कर परिवार को बाहर निकाला। पड़ोसियों ने श्रीसंत के घर से धुंआ निकलता हुआ देखा तो तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। जब इस घटना की सूचना श्रीसंत को मिली तो वे काफी परेशान हो गई।
 
गौरतलब है कि हाल ही में तेज गेंदबाज श्रीसंत का आजीवन प्रतिबंध घटाकर 7 साल कर दिया गया है। यह प्रतिबंध सितंबर 2020 में खत्म हो जाएगा।
अगला लेख
बुमराह ने रचा इतिहास, बनाया 11वें टेस्ट में 50 टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड