1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Faf du Plessis will now have more time for young batsmen: Dusen

फाफ डु प्लेसिस के पास अब युवा बल्लेबाजों के लिए अधिक समय होगा : डुसेन

Faf du Plessis
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वान डेर डुसेन का मानना है कि कप्तानी से हटने के बाद टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस के पास अब युवाओं के साथ ‘जानकारी को साझा’ करने का अधिक समय होगा। डु प्लेसिस ने फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट और टी 20 प्रारुप की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। 
 
डुसेन से स्पोर्ट्स 24 से कहा, ‘कप्तानी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, इसके साथ आपको कई चीजों को कंधे पर उठाना होता है। आपके काम का हमेशा आकलन होता रहता है। आपको आलोचना और प्रशंसा से भी निपटना पड़ता है।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘शायद फाफ (डु प्लेसिस) के कंधे से यह बोझ हट गया, ऐसा नहीं है कि उन्हें यह भूमिका निभाने में कभी परेशानी हुई। अब उनके पास युवा बल्लेबाजों के लिए अधिक समय होगा, कप्तानी के कारण पहले वह ऐसा नहीं कर पाते थे।’ डुसेन ने कहा, ‘उनके पास ज्ञान का खजाना है जिससे युवा बल्लेबाजों के फायदा हो सकता है जैसा कि मेरे साथ पिछले 18 महीने से हो रहा है।’ (भाषा)
अगला लेख
भारतीय कप्तान विराट कोहली के अविश्वसनीय आंकड़ों के आस-पास भी नहीं स्मिथ : पीटरसन