Sun, 12 Jul 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. England wins match against Srilanka

बटलर ने इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ दिलाई जीत

England
साउथम्प्टन। जोस बटलर के नाबाद 73 रन की मदद से इंग्लैंड ने एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया।
 
बटलर ने 49 गेंदों की अपनी पारी में 4 छक्के और 3 चौके लगाकर अपना सर्वोच्च टी-20 स्कोर बनाया। इंग्लैंड ने 15 गेंद बाकी रहते 8 विकेट से जीत दर्ज की। इयोन मोर्गन ने नाबाद 47 रन बनाए। इससे पहले श्रीलंका ने 20 ओवरों में 140 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 17.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 144 रन बनाए।
 
इस हार के साथ ही श्रीलंका का इंग्लैंड का शर्मनाक दौरा खत्म हो गया जिसमें 9 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से वह एक भी नहीं जीत सकी।
 
इंग्लैंड ने तीसरी ही गेंद पर जैसन राय (0) का विकेट गंवा दिया जबकि जेम्स विंस 16 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हालांकि बटलर और मोर्गन ने बिना कोई विकेट गंवाए टीम को जीत तक पहुंचाया।
 
दूसरी ओर श्रीलंका के बल्लेबाज लियाम डासन की गेंदों का सामना नहीं कर पाए जिसने पहले ही मैच में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। क्रिस जोर्डन ने भी 3 और लियाम प्लंकेट ने 2 विकेट चटकाए। श्रीलंका के लिए दिनेश गुणतिलका ने 26 और दिनेश चांदीमल ने 23 रन का योगदान दिया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
हारकर भी खुश हैं सिबुलकोवा...