इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को 223 रनों से हराकर 2-1 से जीती सीरीज
ENGvsSL इंग्लैंड ने श्रीलंका को ओवल में खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में 223 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। इंग्लैंड ने पहला मैच 89 रन से जीता था वहीं श्रीलंका ने दूसरा मैच 16 रनों से अपने नाम किया था।
मेजबान इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। पहली बार सलामी बल्लेबाजी कर रहे टॉम बैंटन ने कमाल कर दिया और 106 गेंदों में शानदार 126 रन जडे़ जिसमें 16 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इसके बाद मध्यक्रम में कप्तान हैरी ब्रूक ने 77 रन ( 9 चौके, 2 छक्के) और जॉर्डन कॉक्स 76 रन ( 6 चौके, 2 छक्के) ने टीम को 7 विकेटों के नुकसान पर 355 रनों तक पहुंचा दिया। अशिता फर्नेडों ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।
इसके जवाब में श्रीलंका की बल्लेबाजी लय में नहीं दिखी और पूरी टीम 29.1 ओवर में 132 रनों पर सिमट गई। सर्वाधिक 35 रन कुसल मेंडिस ने बनाए और लियाम डॉसन ने 3 विकेट चटकाए। शानदार शतक के लिए टॉम बैंटन को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार मिला। वहीं ऑलराउंडर विल जैक्स को सीरीज में 147 रन और 9 विकेट लेने पर मैन ऑफ द सीरीज का पुरुस्कार मिला।SERIES WIN
— England Cricket (@englandcricket) September 27, 2026
We win by 223 runs pic.twitter.com/3HK443FrU7

