Last Updated : Wednesday, 15 February 2017 (13:10 IST)
बेटी के लिए घुटने के बल चले धोनी, वीडियो वायरल
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ अधिक से अधिक समय बिता रहे हैं। धोनी ने टेस्ट मैचों से सन्यास ले लिया है और सिर्फ वनडे और टी-20 फोर्मेट के लिए ही टीम का वह हिस्सा हैं। ऐसे में उनका सबसे पसंदीदा समय परिवार के साथ बितता है।
धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है एक वीडियो जिसमें वह बेटी जीवा के साथ खेल रहे हैं। वीडियो में छोटी जीवा घुटनों पर चलती नजर आ रही है और उसी की स्टाइल में धोनी भी आ रहे हैं घुटनों के बल ही। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।