सम्बंधित जानकारी
- बाल बाल बचे जो रूट, अभ्यास सत्र में स्टोक्स का तेज बाउंसर लगा हेलमेट पर (वीडियो)
- किसे शामिल करें, किसे बाहर करें? करारी हार के बावजूद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के सामने है यह समस्या
- करारी हार के बाद जो रूट के दो प्रमुख अस्त्र दिखेंगे एशेज के दूसरे टेस्ट में
- एशेज के पहले टेस्ट की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए आई 2 बुरी खबर, इन खिलाड़ियों की फिटनेस पर संदेह
- पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने इतनी धीमी की गेंदबाजी कि पूरी मैच फीस ही ICC ने काटी
डे नाइट टेस्ट से मिली डेविड वॉर्नर को खुशखबरी, रैंकिंग में इस भारतीय बल्लेबाज के बराबर पहुंचे
एडिलेड:ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर पहले टेस्ट में पसली में लगी चोट के बावजूद गुरुवार से एडिलेड में शुरू हो रहे दूसरे एशेज़ टेस्ट में खेलते नज़र आएंगे। साथ ही इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि इस पिंक बॉल टेस्ट मैच के लिए जाय रिचर्डसन चोटिल जॉश हेज़लवुड की जगह लेंगे।
दिन रात्रि के टेस्ट से पहले डेविड वॉर्नर के लिए एक खुशखबरी भी आयी है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अब वह विराट कोहली के समकक्ष पहुंच गए है। डेविड वॉर्नर ने 3 स्थान की छलांग लगाई है और उनके 756 अंक हो गए है।
इतने ही अंक विराट कोहली के भी है। अगर वह पहले टेस्ट में शतक लगा देते तो शायद विराट कोहली से आगे हो जाते। पहले टेस्ट में वार्नर ने 94 रनों की पारी खेली थी। डेविड वॉर्नर की फिलहाल आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों में छठवीं रैंक है।
मंगलवार शाम को नेट सत्र के दौरान वॉर्नर संघर्ष कर रहे थे और उन्होंने केवल थ्रो-डाउन के ख़िलाफ़ बल्लेबाज़ी की। कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि पसलियों में दर्द निवारक इंजेक्शन वॉर्नर के लिए एक विकल्प है, लेकिन वह इस मैच से पहले ऐसा नहीं करेंगे। साथ ही उन्हें उम्मीद है कि वॉर्नर हमेशा की तरह स्लिप में फ़ील्डिंग करेंगे।
कमिंस ने कहा, "अगर डेवी (वॉर्नर) को लगता कि वह ठीक नहीं होंगे तो वह नहीं खेलते। उन्होंने कल थोड़ी असहजता के साथ बल्लेबाज़ी की लेकिन वह इस मैच को मिस नहीं करना चाहेंगे। यह टूटी हुई हड्डी का मामला नहीं है जो और बिगड़ता चला जाए। साथ ही मुझे नहीं लगता कि वह खेलने के अपने अंदाज़ में कोई बदलाव करेंगे।"
पिछले साल भी वॉर्नर वनडे सीरीज़ में चोटिल होने के बावजूद भारत के ख़िलाफ़ अंतिम दो टेस्ट मैच के लिए अंतिम एकादश का हिस्सा थे।
इसी बीच गाबा में लगी चोट के कारण हेज़लवुड की अनुपलब्धि के बाद जाय रिचर्डसन को मैच खेलने का मौक़ा मिलेगा। उन्होंने 2019 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ अपना डेब्यू किया था जिसके बाद उनके कंधे में गंभीर चोट लगी और उन्हें ऑपरेशन करवाना पड़ा।
कमिंस ने कहा, "जाय ने 2019 में दो टेस्ट मैचों में बढ़िया प्रदर्शन किया था और कंधे की चोट से पहले वह ऐशेज़ और विश्व कप टीम का हिस्सा बनने वाले थे। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बहुत मेहनत की है और वह अच्छी लय में नज़र आ रहे हैं। उनके पास दोनों तरफ़ गेंद को स्विंग कराने की क्षमता है और वह लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गेंदबाज़ी कर सकते हैं। घरेलू क्रिकेट में तो उन्होंने कई बार अपने 20 ओवरों में केवल 20 रन ख़र्च किए हैं। जॉश की अनुपस्थिति टीम के लिए एक बड़ा झटका है लेकिन हमें उम्मीद है कि जाय उनकी जगह लेकर अपना योगदान देंगे।"
दिन रात्रि के टेस्ट से पहले डेविड वॉर्नर के लिए एक खुशखबरी भी आयी है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अब वह विराट कोहली के समकक्ष पहुंच गए है। डेविड वॉर्नर ने 3 स्थान की छलांग लगाई है और उनके 756 अंक हो गए है।
इतने ही अंक विराट कोहली के भी है। अगर वह पहले टेस्ट में शतक लगा देते तो शायद विराट कोहली से आगे हो जाते। पहले टेस्ट में वार्नर ने 94 रनों की पारी खेली थी। डेविड वॉर्नर की फिलहाल आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों में छठवीं रैंक है।
गाबा टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाज़ी के दौरान बेन स्टोक्स की गेंद वॉर्नर की पसली पर जाकर लगी थी। हालांकि उन्होंने बल्लेबाज़ी जारी रखी, वह दोनों टीमों की दूसरी पारी के दौरान मैदान पर नहीं उतरे। एक्स-रे के बाद पता चला कि उनकी पसली टूटी नहीं है जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने उनकी फ़िटनेस पर भरोसा करते हुए मैच से एक दिन पहले अपनी एकादश में उनका नाम शामिल किया।Australias batters and Pakistans pacers make significant gains in the latest @MRFWorldwide ICC Mens Test Player Rankings
— ICC (@ICC) December 15, 2021
Details https://t.co/kkMymOpUSW pic.twitter.com/SeCzbldK5g