Tue, 21 Jul 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Cricketer Ambati Rayudu Misbehaves With Senior Citizen

विवादों में अंबाती रायुडू, बुजुर्ग को मारी टक्कर, हाथापाई...

Cricketer Ambati Rayudu
हैदराबाद। स्टार क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने सुबह की सैर पर निकले एक बुर्जुग को अपनी कार से टक्कर मार दी। जब बुर्जुग ने विरोध किया तो रायुडू कार उतरे और बुर्जुग से हाथापाई की। 
 
खबरों की मानें तो गुरुवार सुबह अंबाती लग्जरी कार तेज गति से सड़क पर दौड़ा रहे थे। इस दौरान उनकी कार से बुजुर्ग को धक्का लग गया। जब चोट खाए सीनियर सिटीजन ने इसका विरोध किया और हल्ला मचाना शुरू किया तो क्रिकेटर का पारा चढ़ गया और वो कार से उतरे और बुजुर्ग को धक्का मारने लगे।
 
मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर क्रिकेटर को वापस कार में बैठाया। इस संबंध में पुलिस में शिकायत की गई है।
उल्लेखनीय है कि रायुडू इससे पहले भी 2016 में आईपीएल में हरभजनसिंह से विवाद के कारण सुर्खियों में रहे थे। उस समय दोनों मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे। 
ये भी पढ़ें
अलकायदा की नई धमकी, कश्‍मीर में दहशत का माहौल