ramcharitmanas
Sun, 23 Aug 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Chris Gayle, ISL

क्रिस गेल की नई ख्वाहिश, खरीदना चाहते हैं टीम

Chris Gayle
बेंगलुरु। वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने आज आईएसएल की तरह की टीम खरीदने में दिलचस्पी दिखाई और कहा कि वह इस संबंध में कुछ हिस्सेदारों के साथ चर्चा कर रहे हैं।
 
गेल ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘मैं निश्चित रूप से इंडियन सुपर लीग की तरह की टीम खरीदना पसंद करूंगा, लेकिन इसमें शामिल होने के लिए सर्वश्रेष्ठ तभी होगा जब आप क्रिकेट खेलने में सक्रिय हो तब ऐसा करो।’ गेल ने कहा कि क्रिकेट खुद में एक व्यवसाय है और सभी शेयरधारक ज्यादा से ज्यादा राशि कमाना चाहते हैं।
 
उन्होंने कहा, ‘जब आप मैदान पर शानदार पारियां खेलते हो तो व्यवसाय खुद-ब-खुद आ जाता है। लोग और कंपनियां आपके पीछे हो जाती हैं, लेकिन क्रिकेट खुद में एक व्यवसाय है। हर कोई जितना ज्यादा हो सके राजस्व हासिल करना चाहता है।’ (भाषा)
ये भी पढ़ें
6 साल बाद अर्जुन रणतुंगा की नींद खुली...2011 का वर्ल्ड कप फिक्स!