शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. big names purchased in low cost in IPL Auction
Written By
Last Updated : गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (22:03 IST)

टॉप 5 खिलाड़ी जो IPL 2021 नीलामी में फ्रैंचाइजी को काफी सस्ते में पड़े

टॉप 5 खिलाड़ी जो IPL 2021 नीलामी में फ्रैंचाइजी को काफी सस्ते में पड़े - big names purchased in low cost in IPL Auction
अगर बाजार में कोई बढ़िया चीज सस्ते में मिल जाए तो आप 4 लोगों को बताते फिरते हैं। कपड़े से लेकर शो पीस तक, बाइक से लेकर कार तक और सब्जी से लेकर मकान तक हर हिंदुस्तानी का मन यह ही चाहता है कि अगर सस्ते में मिल जाए तो ज्यादा बेहतर।
 
आज फ्रैंचाइजी ने अपने कौशल का इस्तेमाल करते हुए कुछ बड़े नाम काफी सस्ते में खरीदे। यह नाम या तो सबसे पहले आ गए जब बाकी फ्रैंचाइजी पैसे बचाने में लगी हुई थी या तो फिर सबसे अंत में जब बाकी फ्रैंचाइजियों के पास पैसे और स्टॉट्स कम हो गया। 
 
नजर डालते हैं उन बड़े नाम वाले खिलाड़ियों पर जो काफी सस्ते में फ्रैंचाइजी द्वारा खरीदे गए। 
 
1- स्टीव स्मिथ- 2.20 करोड़
स्टीव स्मिथ का पिछला सत्र निराशाजनक रहा था।  इस कारण उनको राजस्थान ने रीलीज किया। रीलीज किया राजस्थान ने और लपक लिया दिल्ली कैपिटल्स ने। 2 करोड़ के बेस प्राइस के बाद एक बोली और लगी और स्टीव स्मिथ गिर गए दिल्ली कैपिटल्स की झोली में। स्मिथ जैसे मध्यक्रम बल्लेबाज की दिल्ली को जरूरत भी दी। इतने कम दाम पर स्मिथ को पाकर दिल्ली काफी खुश होगी।
 
2- डेविड मलान- 1.5 करोड़
आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिग में करीब 6 महीने से नंबर 1 पर काबिज डेविड मलान को लग रहा था उनके लिए आईपीएल नीलामी के दौरान फ्रैंचाइजी बिडिंग वॉर छेड़ देंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्हें अपने बेस प्राइस पर ही पंजाब ने खरीद लिया।पंजाब का तो जैकपॉट लग गया लेकिन मलान हाथ मलते रह गए।
 
 
3- मुस्तफिजुर रहमान- 1 करोड़
5 विकेट से अपने वनडे करियर की शुरुआत करने वाले बांग्लादेश के बाएं हाथ के गेंदबाज को राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ 1 करोड़ में खरीद लिया। हालांकि पिछले कुछ सत्र उनके लिए अच्छे नहीं गए लेकिन 1 करोड़ के बेस प्राइस के हिसाब से उनका टीम में होना अच्छी ही बात है।
 
4- लियाम लिविंगस्टोन - 75 लाख
इंग्लैंड के इस हरफनमौला खिलाड़ी को भी राजस्थान रॉयल्स ने बेस प्राइस पर ही खरीद लिया। लियाम लिविंगस्टोन एक बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, बस इस बार कम कीमत पर उनकी प्रतिभा राजस्थान को मिल गई। अगर वह इस सीजन में चमक गए तो अगले सीजन में उन पर धन वर्षा हो सकती है।
 
 
5 - जिमी नीशम- 50 लाख रुपए
एक और बड़ा नाम जो टी20 क्रिकेट में जाना जाता है। बेस प्राइस कम होने के वजह से 50 लाख में बोली शुरु हुई और वहीं खत्म हो गई। मुंबई इंडियन्स ने चालाकी से नीशम को अपनी झोली में डालकर एक और ऑलराउंडर बढ़ा लिया। 
ये भी पढ़ें
IPL नीलामी में टॉप 5 भारतीय खिलाड़ियों में अनजाना नाम 'कृष्णप्पा गौतम' टॉप पर