1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ben Stokes set to lead England in final test at Oval

दर्द सिर्फ एक भाव है, 140 ओवर डाल चुके कप्तान बेन स्टोक्स खेलेंगें ओवल टेस्ट

Ben Stokes
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ‘दर्द को महज एक भाव’ बताकर संकेत दिया है कि वह भारत के खिलाफ पांचवां और आखिरी टेस्ट खेलेंगे हालांकि उन्होंने गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव की जरूरत को माना।भारतीय कप्तान शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के शतकों के बाद चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा। चौथे टेस्ट के आखिरी दिन स्टोक्स और उनकी टीम एक घंटा पहले मैच खत्म करना चाहते थे लेकिन भारतीय टीम ने इनकार कर दिया।

स्टोक्स ने रविवार को दर्द के बावजूद 11 ओवर डाले। सीरीज में 140  ओवर डाल चुके कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा ,‘‘ मेरे नहीं खेलने की संभावना नहीं के बराबर है । मैं हमेशा अपना सब कुछ देने की कोशिश करूंगा।’’उन्होंने कहा ,‘‘ मेरी चोट बदतर नहीं हुई है और उम्मीद है कि जल्दी इससे उबरकर आखिरी टेस्ट खेल सकूंगा। मैने हरफनमौला के तौर पर अपना काम किया है और इस सप्ताह कुछ ज्यादा हो गया।’’


उन्होंने कहा ,‘‘ गेंदबाजी करना आसान नहीं है। अभी दर्द है लेकिन मैं कोशिश करता रहूंगा । मैं सभी गेंदबाजों से कहता हूं कि दर्द सिर्फ एक भाव है।’’स्टोक्स ने इस श्रृंखला में खूब गेंदबाजी की है और अभी तक सर्वाधिक 17 विकेट ले चुके हैं। मैनचेस्टर में उन्होंने पारी में पांच विकेट चटकाने के अलावा शतक भी लगाया था।

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड को बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे पांचवें टेस्ट में तरोताजा गेंदबाजों की जरूरत होगी।उन्होंने कहा ,‘‘ हमने इतने लंबे समय तक मैदान पर रहकर काफी गेंदबाजी की। सभी थक गए हैं। हम सबका आकलन करेंगे और अगले दो तीन दिन के आराम के बाद फैसला लेंगे। हमें देखना होगा कि कुछ नये गेंदबाजों को शामिल किया जाये लेकिन यह फैसला मैच के पास ही लेंगे।’’ (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
फडणवीस ने शतरंज विश्व कप जीतने पर दिव्या को बधाई दी; परिजनों ने कहा कड़ी मेहनत रंग लाई [VIDEO]