1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. bangladesh defeats West Indies T-20 match

तमीम इकबाल की तूफानी पारी, बांग्लादेश ने दूसरा टी-20 जीता

bangladesh west indies T 20 match
लौडरहिल। ओपनर तमीम इकबाल (74) और कप्तान शाकिब अल हसन (60) के शानदार अर्धशतकों से बांग्लादेश ने वेस्ट इंडीज को दूसरे ट्वंटी-20 मैच में 12 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।
         
तमीम ने 44 गेंदों पर 74 रन में छह चौके और चार छक्के लगाए जबकि शाकिब ने 38 गेंदों पर 60 रन में नौ चौके और एक छक्का लगाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 90 रन की बेशकीमती साझेदारी की जो अंत में निर्णायक साबित हुई। बांग्लादेश ने पांच विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।
         
वेस्ट इंडीज की टीम इसके जवाब में नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी। आंद्रे फ्लेचर ने 43 और रोवमैन पॉवेल ने 43 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मुस्ताफिजुर रहमान और नजमुल इस्लाम ने तीन-तीन विकेट लिए। तमीम को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। (वार्ता) 
अगला लेख
गावस्कर का ऐलान, सरकार से सलाह लेने के बाद ही इमरान खान से दोस्ती निभाएंगे