Hanuman Chalisa
Tue, 17 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ashwin-Jadeja on Top in ICC ranking

अश्विन-जडेजा शीर्ष गेंदबाज, विराट बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर

Ashwin
दुबई। भारत के स्पिन जोड़ीदार रविचन्द्रन अश्विन और रवीन्द्र जडेजा ने आईसीसी की गेंदबाजों  की ताजा रैंकिंग में अपने शीर्ष 2 स्थान बरकरार रखे जबकि कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजों  की सूची में स्टीव स्मिथ के बाद दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
 
अश्विन (887 अंक) और जडेजा (879 अंक) सूची में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं  जबकि 29 अंक हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (860 अंक)  पाकिस्तान के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
 
दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा की भी रैंकिंग में सुधार हुआ है। वे 9 पायदान की छलांग से  सूची में 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं। शीर्ष-20 में शामिल एक अन्य भारतीय तेज गेंदबाज  मोहम्मद शमी 19वें स्थान पर हैं। बल्लेबाजों की सूची में स्टीव स्मिथ 933 अंक से शीर्ष पर  कायम हैं जबकि उन्हें 4 रैंकिंग अंक का नुकसान हुआ है।
 
भारतीय कप्तान कोहली इसमें 875 अंक से उनके बाद दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। शीर्ष-10 में  और कोई भारतीय बल्लेबाज शामिल नहीं हैं। चेतेश्वर पुजारा 12वें और अजिंक्य रहाणे 16वें  स्थान पर हैं। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत 120 रेटिंग अंक से शीर्ष पर काबिज टीम है और  ऑस्ट्रेलिया से आगे है, जो 109 अंक से दूसरे स्थान पर काबिज हैं। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
कप्तान के रूप में धोनी का अंतिम मैच