1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. America wants to host T20 World Cup in future

अमेरिका भविष्य में टी20 विश्व कप की मेजबानी करना चाहता है

America
न्यूयॉर्क। अमेरिका ने 2023 से शुरू हो रहे आईसीसी के कार्यक्रम चक्र में टी20 विश्व कप की मेजबानी की इच्छा जताई है। इस देश में भारतीय उपमहाद्वीप के प्रवासी बड़ी संख्या में रहते है जिससे उसे उम्मीद है कि स्टेडियम खचा-खच भरे रहेंगे।

अमेरिका ने 1994 में फीफा विश्व का आयोजन तब किया था जब फुटबॉल की लोकप्रियता बेसबॉल, ‘अमेरिकन फुटबॉल, और बास्केटबॉल की काफी कम थी। 
 
इसके बाद भी लगभग 35 लाख लोगों ने इस विश्व कप के मैचों को स्टेडियम आकर देखा था। बीबीसी स्पोर्ट्स ने अमेरिकी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इयान हिगिंस के हवाले से बताया, अगर अमेरिका में विश्व कप (टी20) को खेला जाए तो हर स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा। 
 
फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरहिल स्थिति सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क ने 6 एकदिवसीय और 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी की है। यहां अगस्त में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टी20 मैचों को खेला गया था। भारत ने भी फ्लोरिडा में दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। 
 
आईसीसी के पूर्व अधिकारी हिगिंस का मानना है कि गैर-पारंपरिक स्थल पर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला बड़ी दिलचस्पी पैदा करेगा। उन्होंने कहा, आईसीसी को इस बात के लिए तैयार करना होगा कि वह अमेरिका में टी20 विश्व कप करने की हिम्मत दिखाए। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि हमारे पास अच्छे स्टेडियम है जिसे आईसीसी की जरूरत के मुताबिक बदला जा सकता है। 
 
हिगिन्स ने कहा, आप सोच कर देखिए टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान अमेरिका में खेल रहे है, आप इतना बड़ा स्टेडियम नहीं बना पाएंगे जिससे इतने सारे प्रशंसक आ पाए। उन्होंने कहा, हमारी योजना देश में कम से कम छह ऐसे स्टेडियम बनाने की है जो अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करने में सक्षम हो।
अगला लेख
T20 World Cup पर आईसीसी अगले महीने फैसला लेगा, BCCI को कर छूट में मिली राहत