1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Abu Dhabi T10 Cricket League

अबू धाबी टी-10 लीग में खेलेंगे क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी और ड्वेन ब्रावो

AbuDhabiT10CricketLeague
अबुधाबी। क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी और ड्वेन ब्रावो जैसे दुनिया के शीर्ष क्रिकेटर 28 जनवरी से 6 फरवरी के बीच होने वाले चौथे अबू धाबी टी-10 टूर्नामेंट में भाग लेंगे। पूरा टूर्नामेंट जैद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक गेल टीम अबुधाबी के आइकन खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरेंगे। वे अभी तक टी20 में 1000 से अधिक छक्के लगा चुके हैं और ऐसे में सभी की निगाहें इस कैरेबियाई खिलाड़ी पर टिकी रहेंगी।

गेल ने कहा, जितना छोटा मैच होता है वह उतना ही आकर्षक बन जाता है। मैं फिर से जैद क्रिकेट स्टेडियम में खेलने को लेकर उत्साहित हूं। अबू धाबी- गेल तूफान आ रहा है। गेल जहां टीम अबुधाबी का हिस्सा होंगे वहीं अफरीदी कलंदर्स के आइकन खिलाड़ी होंगे। ब्रावो दिल्ली बुल्स, आद्रे रसेल नार्दर्न वारियर्स और सुनील नारायण डेक्कन ग्लैडिएटर्स की तरफ से खेलेंगे।

जो अन्य प्रमुख खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे उनमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (मराठा अरेबियन्स), श्रीलंका के तिसारा परेरा (पुणे डेविल्स) और इसुरु उदाना (बांग्ला टाइगर्स) शामिल हैं।

अबू धाबी टी-10 लीग 10 ओवरों का पहला टूर्नामेंट है जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड से मंजूरी मिली हुई है।(भाषा)
अगला लेख
ऑस्ट्रेलिया ने माइंड गेम में किया बदलाव, एडिलेड टेस्ट से पहले ऐसे फंसा भारत