सम्बंधित जानकारी
- CWC19 : विश्व कप का सेमीफाइनल मैच पहले 10 ओवर में बदला : आरोन फिंच
- World Cup : 8वीं बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच गद्-गद्
- World Cup 2019 : ऑस्ट्रेलिया ने Golden bat और Golden ball की रेस को बनाया दिलचस्प
- ICC World Cup 2019 : एक सेकंड शेष रहते लिया रेफरल बना टर्निंग प्वाइंट
- आईसीसी ने टूर्नामेंट के बीच एलईडी गिल्लियों को बदलने से इन्कार किया
Aaron Finch | फिल्डिंग के दौरान आरोन फिंच को सिर में लगी चोट
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच को शनिवार को शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान सिर में चोट लगी और उनके मस्तिष्क में आघात (कन्कशन) के लक्षण दिखाई दिए जिससे उनकी जगह ट्रेविस डीन को स्थानापन्न के तौर पर शामिल किया गया। विक्टोरिया के लिए खेलने वाले फिंच बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे।
फिंच उस समय शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे जब न्यू साउथ वेल्स के स्टीव ओकीफे ने जेम्स पेटिंसन की गेंद पर शॉट खेला। क्रिकेट विक्टोरिया ने एक बयान में कहा कि उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई और वे फील्डिंग करते रहे। बाद में कन्कशन के लक्षण दिखाई देने लगे।
5 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के फिल ह्यूज को सिडनी क्रिकेट मैदान पर शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान गेंद लगी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
