1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. 3 Pakistani cricketer positive in COVID-19 investigation

इंग्लैंड दौरे से पूर्व 3 पाकिस्‍तानी क्रिकेटर COVID-19 जांच में पॉजिटिव

Coronavirus
कराची। पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब खान, हारिस रऊफ और हैदर अली सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) जांच में पॉजिटिव पाए गए।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इसकी पुष्टि करता है कि तीन खिलाड़ी हैदर अली, हारिस रऊफ और शादाब खान कोरोनावायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसमें कहा गया, इन खिलाड़ियों में अभी तक कोई लक्षण नहीं थे लेकिन इंग्लैंड दौरे से पहले रविवार को रावलपिंडी में हुई जांच में ये पॉजिटिव पाए गए। अब ये खिलाड़ी पृथकवास में रहेंगे।

इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे।(भाषा) 
अगला लेख
लिवरपूल और एवर्टन के मैच को रिकॉर्ड 50 लाख लोगों ने ब्रिटिश टीवी पर देखा