बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) भारत में क्रिकेट की गतिविधियों पर आधिकारिक नियंत्रण बोर्ड ऑव कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) करती है। बोर्ड का गठन 1929 में एक सोसायटी के रूप में किया गया था। बीसीसीआई देश में सरकार के अधीन स्टेडियमों का वार्षिक किराए पर उपयोग करती है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कौंसिल का सदस्य होने के नाते इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के लिए खिलाड़ी, अम्पायर व अधिकारी चुनने का अधिकार प्राप्त है। इसकी स्वीकृति के बगैर कोई भी बीसीसीआई रजिस्टर्ड खिलाड़ी देश या विदेश के किसी टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकता। सभी प्रदेश के राज्य क्रिकेट एसोसिएशन इसके सदस्य है किसी प्रदेश में दो एसोसिएशन भी हैं जैसे महाराष्ट्र और गुजरात। बीसीसीआई भारत की सबसे धनाढ्य खेल संस्था है। इसके वर्तमान अध्यक्ष शरद पंवार व सचिव निरंजन शाह है।
नेशनल क्रिकेट अकादमी बंगलोर नेशनल क्रिकेट अकादमी की स्थापना वर्ष 2000 में बंगलूर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बीसीसीआई (बोर्ड ऑव कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया) द्वारा की गई। इसका उद्देश्य भारत के ऐसे प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों की खोज कर उनको अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग देना है जो भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होने की योग्यता रखते हों। अकादमी में चेयरमैन और डायरेक्टर के अतिरिक्त कोच की नियुक्ति की जाती है।
भारत में क्रिकेट की गतिविधियों पर आधिकारिक नियंत्रण बोर्ड ऑव कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) करती है। बोर्ड का गठन 1929 में एक सोसायटी के रूप में किया गया था। बीसीसीआई देश में सरकार के अधीन स्टेडियमों का वार्षिक किराए पर उपयोग करती है।
इसके पहले चेयरमैन राजसिंह डूंगरपुर व डायरेक्टर हनुमंत सिंह थे। इसके अतिरिक्त सुनील गावस्कर व कपिलदेव भी इसके चेयरमैन रह चुके हैं। वर्तमान में रवि शास्त्री इसके चेयरमैन हैं। अकादमी ने मोहम्मद कैफ, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, मुरली कार्तिक, हरभजन सिंह, जहीर खान, राबिन उथ्थपा व पीयूष चावला जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं।
संपर्क : नेशनल क्रिकेट अकादमी, चिन्नास्वामी स्टेडियम, एमजी रोड, बंगलोर, फोन -080 22869970
इंडियन हॉकी फेडरेशन इंडियन हॉकी फेडरेशन की स्थापना 1925 में ग्वालियर (मप्र) में सिंधिया गोल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान हुई थी, लेकिन यह उसके बाद काम नहीं कर सका। 1927 में इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन के सहयोग से इंडियन हॉकी फेडरेशन ने काम करना शुरू किया। एमस्टर्डम ओलिंपिक में भाग लेने के लिए भारतीय टीम के चयन के लिए 1928 में कलकत्ता में प्रांतों की टीमों की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। यह भारतीय हॉकी का स्वर्णिम काल की शुरुआत थी।
ध्यानचंद के करिश्माई खेल की बदौलत भारत ने कई कीर्तिमान रचे। 1928 में एमस्टर्डम, 1932 में लॉस एंजिल्स व 1936 में बर्लिन ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर भारत ने हैट्रिक बना दी। 1947 में नवल टाटा स्वतंत्र भारत के भारतीय हॉकी फेडरेशन के पहले अध्यक्ष बने। इनके कार्यकाल में भारत ने 1948 में लंदन,1952 में हेलसिंकी और मेलबोर्न ओलिंपिकमें स्वर्ण पदक जीते।
टाटा के बाद अश्विनी कुमार फेडरेशन के अध्यक्ष बने और 1974 में एमएएम रामास्वामी के अध्यक्ष बनने तक इस पद पर रहे। इसके बाद आईएम महाजन, राजा भालेन्द्र सिंह और आरएन प्रसाद अध्यक्ष रहे। इस दौरान वी. भास्करन के नेतृत्व में भारत ने 1980 में मास्को ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीता। 1994 से अभी तक पूर्व पुलिस महानिरीक्षक केपीएस गिल भारतीय हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष हैं। भारतीय हॉकी फेडरेशन भारत में पुरुष एवं महिला हॉकी संबंधी समस्त गतिविधियों का संचालन करता है।
टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया भारत में ऑल इंडिया टेबल टेनिस एसोसिएशन की स्थापना 1938 में ब्रिटिश राज के दौरान हुई। स्वतंत्रता के बाद इसका नाम बदलकर टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया कर दिया गया। तब से लेकर आज तक इसके आकार व संगठन में वृद्धि होती रही।
इंडियन रेलवे, पेट्रोलियम स्पोर्टस बोर्ड और बैंक स्पोर्ट्स बोर्ड जैसे इसके 29 सदस्य हैं, जहाँ कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने खेल से देश का नाम रोशन कर रहे हैं। वर्तमान में इसके अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश प्रभु तथा जनरल सेक्रेटरी एमसी चौहान हैं। संपर्क : टेबल टेनिस फेडरेशन ऑव इंडिया, रूम न. 1144 गेट न. 28, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली, फोन 011 24368847
ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन की स्थापना 1920 में लाहौर में हुई थी कलकत्ता (कोलकाता), दिल्ली व मद्रास (चेन्नई) के बाद वर्तमान में इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। आईएटीए संपूर्ण देश में टेनिस गतिविधियों का संचालन करता है। अपने 88 वर्षीय लंबे कार्यकाल के दौरान इस एसोसिएशन ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, कोच और मैनेजर दिए हैं।
इसी का परिणाम है कि देश के टेनिस पटल पर विजय अमृतराज, लिएंडर पेस, महेश भूपति व सानिया मिर्जा जैसे सितारे चमके हैं जिन्होंने देश व विदेश में भारत का नाम रोशन किया है। आईएटीए के वर्तमान अध्यक्ष यशवंत सिन्हा और उपाध्यक्ष अनिल खन्ना हैं।
संपर्क : ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन, आरके खन्ना टेनिस स्टेडियम, डीएलटीए कॉम्प्लेक्स, अफ्रीका एवेन्यू, नई दिल्ली, फोन - 011 26176280
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन 1937 में स्थापित ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन न केवल देश में बल्कि एशिया में फुटबॉल को प्रोत्साहन देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। आईएएफएफ एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन का 1954 से संस्थापक सदस्य है।
एएफसी का गठन उस समय हुआ था जब कुछ एशियाई प्रतिनिधि दूसरे एशियाई खेलों के लिए मनीला में इकट्ठे हुए थे। एआईएफएफ वर्ष 1948 से फेडरेशन इंटरनेशनल द फुटबॉल एसोसिएशन का सदस्य है। इसके वर्तमान में अध्यक्ष प्रियरंजन दास मुंशी व उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, सुब्रता दत्त, पी. अटुआ मेजुहर, सीआर विश्वनाथन व संजय सिंह व महासचिव अलबर्टो कोलाको हैं।
संपर्क : ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन, फुटबॉल हाउस, सेक्टर-19, फेस-1, द्वारका, नई दिल्ली, फोन- 011 28041430-35