1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार

मारुति की बिक्री बढ़ी

मारुति बिक्री
देश में कारों का बाजार निरंतर बढ़ रहा है, जबकि दुपहिया वाहनों के बाजार की बिक्री घट रही है। आज आए मारुति उद्योग लि. एवं बजाज ऑटो के बिक्री आँकड़ों से यह बात फिर सामने आई। जुलाई में मारुति की बिक्री बढ़ी, वहीं बजाज की बिक्री में गिरावट आई।

मारुति उद्योग लिमिटेड ने जुलाई माह के दौरान कुल 57909 वाहनों की बिक्री की। यह जुलाई 2006 की 46408 इकाइयों से 24.8 प्रश अधिक है। कंपनी ने जुलाई में घरेलू बाजार में 52839 वाहन बेचकर 18.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इस दौरान कंपनी का निर्यात 188.9प्रश की वृद्धि के साथ 5070 इकाइयों पर पहुँच गया।

एस्टीम, एसएक्स-4 और बलेनो के ए-3 वर्ग में सबसे अधिक 105.1 प्रतिशत की बिक्री वृद्धि दर्ज की गई है। इस वर्ग की कारों की बिक्री 2142 इकाइटों से बढ़कर 4394 इकाइयों पर पहुँच गई। हालांकि मारुति 800 की बिक्री 6040 इकाइयों से 1.2 प्रतिशत घटकर 5970 इकाइयों की रह गई। कंपनी अब अपने नए नाम मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड से जानी जाएगी।बजाज आटो की बिक्री घटी

बजाज ऑटो

देश की दूसरी सबसे ब़ड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने जुलाई के दौरान 185890 इकाइयों की बिक्री की, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 199821 इकाइयों की तुलना में 7 प्रश कम है। कंपनी ने बताया कि आलोच्य अवधि के दौरान मोटरसाइकिलों की बिक्री में 6 प्रश की गिरावट आई और यह पिछले साल की समान अवधि के 17115 इकाइयों से घटकर 162801 इकाइयाँ रह गई। इस दौरान तिपहिया वाहनों की बिक्री 13 प्रश गिर कर 23089 इकाइयाँ रह गई। पिछले की समान अवधि में कंपनी ने 26663 तिपहिया वाहन बेचे थे। इस दौरान कंपनी का निर्यात 26 प्रश बढ़कर 53718 इकाइयों पर पहुँच गया। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 42476 वाहनों का निर्यात किया था।