1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार

नियुक्तियाँ

नियुक्तियाँ
टाटा स्टील में 2 नए डायरेक्टर
टाटा स्टील ने अपने बोर्ड में दो नए डायरेक्टर नियुक्त किए हैं। कंपनी ने एंड्रयू रॉब्ब को अपने बोर्ड में नॉन एक्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में शामिल किया है। रॉब्ब कोरस समूह में अगस्त 2003 के बाद से नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर की हैसियत से रहे हैं। पिछले महीने डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में सेवानिवृत्त होने वाले टी. मुखर्जी को भी नॉन एक्टीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है। कोरस समूह के तीन नॉन एक्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर सर्वश्री फिलिप्पे वेरिन, जेक्स श्वारने और डॉ. एंथोनी हेयवार्ड पहले से ही टाटा स्टील के बोर्ड में शामिल हैं। टाटा समूह ने ब्रिटेन की कंपनी कोरस का अधिग्रहण पिछले साल ही पूरा किया था।

अमर लेनोवो इंडिया के एमडी
कम्प्यूर निर्माता कंपनी लेनोवो इंडिया ने अमर बाबू को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) नियुक्त करने की घोषणा की है। वे नीरज शर्मा का स्थान लेंगे। शर्मा हाल तक टेलीकॉम ऑपरेटर आइडिया सेल्यूलर के चीफ सर्विस डिलेवरी ऑफिसर और एक्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य थे। वे इंटेल के दक्षिण-पूर्व एशिया बिजनेस के इंचार्ज भी रहे हैं। लेनोवो इंडिया लेनोवो के वैश्विक कारोबार में बड़ा हिस्सेदार हैं।

रोहताश सीईओ नियुक्त
कृषि मशीनरी और उपकरण बनाने वाली कंपनी एस्कोर्ट ने रोहताश मल को कंपनी के एग्री मशीनरी समूह का कार्यकारी निदेशक और सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की हैं। इससे पूर्व मल बल्लारपुर इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल में शीर्ष पदों पर कार्य कर चुके हैं।