biodatamaker

सोने-चांदी के भावों में आज फिर आया उछाल

Updated: बुधवार, 17 नवंबर 2021 (20:51 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में जारी तेजी के बल पर आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 450 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 1863.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 0.70 प्रतिशत चढ़कर 1866.60 डॉलर प्रति औंस रहा। इस दौरान चांदी हाजिर भी 1.01 प्रतिशत की छलांग लगाकर 25.05 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

विदेशी बाजार में जारी तेजी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखने को मिला। इस दौरान सोना 250 रुपए महंगा होकर 49279 रुपए प्रति 10 ग्राम और सोना मिनी 200 रुपए चढ़कर 49230 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। साथ ही चांदी 450 रुपए की चमक के साथ 66683 रुपए प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 435 रुपए उछलकर 66798 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Show comments

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

भारत में आने वाले हैं 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, VinFast से Honda तक की तैयारी; जानिए क्या होगा खास

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

सभी देखें

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

Samsung One UI 9 Update : Galaxy फोन में आएंगे ये नए AI फीचर्स, ऐसे बदलेगा आपका फोन

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

जन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख